Advertisement
Mumbai : पुलिस कमिश्नर की अपील के बाद शरद पवार ने ईडी ऑफिस नहीं जाने का लिया निर्णय

-एनसीपी के नेता जितेंद्र अवध ने कहा कि मुंबई के पुलिस आयुक्त और संयुक्त सीपी ने शरद पवार जी से अनुरोध किया है कि ईडी कार्यालय का दौरा न करें क्योंकि प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं। शरद पवार जी जल्द ही फैसला करेंगे।
-एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि शरद पवार ईडी दफ्तर जरूर जाएंगे।
- ईडी ने कहा कि शरद पवार को दफ्तर में आने की इजाजत नहीं होगी। प्रवर्तन निदेशालय ने शरद पवार को ई-मेल भेजा है, जिसमें कहा गया है कि वो आज ईडी के दफ्तर ना आएं।
-शरद पवार के समर्थन में एनसीपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
-शिवसेना नेता संजय राउत अपनी धुर विरोधी पार्टी एनसीपी के प्रमुख शरद पवार के समर्थन में उतरे हैं। मनी लांड्रिंग के आरोपों से घिरे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बारे में उन्होंने कहा है कि उन पर लगे आरोपों पर लोग विश्वास नहीं रखते। उन्होंने कहा कि जो टाइमिंग है, वह भी सोचने वाली है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



