Progress Review Meeting by Dr Anita Bhatnagar Jain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफसरों की गैरहाजिरी पर फटकार,चेतावनी जारी होगी

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:15 AM (IST)
अफसरों की गैरहाजिरी पर फटकार,चेतावनी जारी होगी
लखनऊ। प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग डॉक्टर अनिता भटनागर जैन ने जनपद स्तरीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिया है कि जनपद में चल रहें विकास/निर्माण कार्यो को मानक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करायें। उन्होने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियो को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य को गति देने के निर्देश दिये है। प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग डॉक्टर अनिता भटनागर जैन ने कलेक्ट्रेट स्थित डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। प्रमुख सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोवेशन अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, सीईओ मत्स्य विकास अभिकरण, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, बैठक में अनुपस्थित रहने पर उन्हे चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement