khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 10:06 PM (IST)
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में एग्जाम कन्वीनर के चुनाव को लेकर मंगलवार को अहम बैठक हुई थी। जिसके बाद बैठक में आपसी बहस भी हुई और चुनाव को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में लात घूंसे भी चले। बाद में अन्य प्रोफेसर, कर्मचारी और छात्रों ने मामला शांत तो करा दिया। लेकिन बाद में जे पी जाट ने महिपाल सिहाग के खिलाफ गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करा दिया था और पुलिस ने एसएमएस अस्पताल में मेडिकल जांच भी कराई थी। इस मामले में ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के पीएचडी और एमए स्टूडेंट्स ने एसोसिएट प्रोफेसर महिपाल सिहाग को बर्खास्त करने की मांग की। जिस पर कुलपति ने शनिवार को प्रोफेसर सिहाग को निलंबित कर दिया था। अब अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर प्रोफेसर सिहाग अनशन पर बैठ गए हैं और न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई की गई है। उन्होंने अन्य शिक्षकों पर भी उनके खिलाफ गलत बयान देने का आरोप लगाया।