Problems of common people are being solved in Samadhan Camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का हो रहा निदान

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जून 2024 5:37 PM (IST)
समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं का हो रहा निदान
सिरसा। प्रदेश सरकार की जिला व मंडल स्तर पर चलाई गई समाधान शिविर की पहल आमजन को राहत देने का काम रही है। समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का निदान हो रहा है। उपायुक्त आर.सिंह प्रभावी रूप से समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं को एक-एक कर बड़े ही ध्यान से सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं। बुधवार को समाधान शिविर के दसवें दिन 112 शिकायत उपायुक्त आर.के सिंह के समक्ष पहुंची। इन शिकायतों में से कुछेक का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, शेष के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश कर रिपोर्ट देने को कहा गया। समाधान शिविर में न केवल मोके पर समाधान हो रहा है बल्कि जिन समस्याओं का बाद में समाधान हो जाता है, उसकी सुनिश्चित के लिए संबंधित प्रार्थी से फोन कर समाधान की जानकारी ली जाती है। इसके लिए बाकायदा उपायुक्त पहले ही सभी को अपनी समस्या एप्लिकेशन पर अपना फोन नंबर अवश्य अंकित करने की हिदायत देते रहते हैं।
गांव पंजुआना निवासी मंगत राम समाधान शिविर में फैमली आईडी में इनकम अधिक होने की समस्या को लेकर पहुंचा। उनका कहना था कि उनकी अधिक इनकम शो होने की वजह से सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी आ रही थी। उपायुक्त ने मौके पर एडीसी को समाधान के निर्देश दिए। मौके पर ही फैमली आईडी में उसकी इनकम को सही कर दिया गया। समस्या का समाधान होने पर मंगत राम खुश नजर आए और सरकार के समाधान शिविर की पहल की सराहना की।
जिला में समाधान शिविर के दसवें दिन 112 शिकायतें विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त के समक्ष रखी गई। इनमें से कुछेक का मौके पर ही निदान कर दिया गया शेष पर अधिकारियों को समाधान कर रिपोर्ट देने को कहा। बुधवार को सबसे अधिक 32 शिकायतें फैमली आईडी से सम्बंधित रही। इसके अन्य शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित थी।
उपायुक्त आर के सिंह ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसी के अनुरूप समाधान शिविर में आ रही समस्याओं को एक एक कर सुना जा रहा है और उनका समाधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement