Advertisement
प्रियंका गांधी नोएडा से लेकर प्रयागराज तक करेंगी 6 मैराथन रैलियां

कई महीने पहले से ही कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में है। 403 सीटों वाली इस 18वीं विधानसभा के लिए ये चुनाव फरवरी से अप्रैल के बीच हो सकते हैं। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 15 मई तक है। 17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया। वहीं अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन 54 सीटें जीत सका। इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती की बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच है। भाजपा योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन तलाशने में जुटी है।
ऐसे में प्रियंका गांधी महिला वोटरों के सहारे चुनावी मैदान में हैं और पार्टी की ओर से अधिक से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं चुनाव आयोग भी स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ बैठक करने और प्रदेश का दौरा करने के बाद जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावों का ऐलान कर सकता है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


