prisoner murder in bihar jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार जेल में कैदी की हत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2023 4:32 PM (IST)
बिहार जेल में कैदी की हत्या
पटना। बिहार के खगड़िया जिला जेल में मंगलवार को कैदियों के एक समूह द्वारा किए गए हमले में एक कैदी की मौत हो गई। खगड़िया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मारपीट के बाद पीड़ित राजन कुमार को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजन सहरसा जिले के सोनवर्षा प्रखंड का रहने वाला था। जेल प्रशासन खगड़िया नगर थाने में अज्ञात बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मारपीट के कारणों की जांच कर रहा है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement