संभल।ग्राम प्रधान सहित चार की गोली मार कर हत्या गोलियों से पूरे परिवार को भूना।उत्तर
प्रदेश के जनपद संभल के कुढ़फतहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छाबड़ा में चुनावी रंजिश के
चलते गांव के ही एक दर्जन दबंगों ने गांव की मौजूदा प्रधान शकुंतला देवी पति
विसम्बर
पुत्र सुशील व सुनील की गोलियों
से भून कर हत्या कर दी और घटना को अंजाम दे कर तमंचों को लहराते हुए और ग्रामीणों
को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। गांव में प्रधानी के चुनाव में गांव की ही
शकुंतला देवी ने गांव के ही दबंग महेश को चुनाव में हरा कर जीत हासिल की थी। उसी
बात से दबंग जख्म खाया हुआ था और मौके की तलाश में थे देर शाम ग्राम प्रधान
शकुंतला देवी के घर एक दर्जन दबंग युवक हथियारों से लैस हो कर पहुँचे और घर में
घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और प्रधान शंकुतला देवी पति विसम्बर व् पुत्र
सुशील और सुनील के सीने में सुलगता हुआ बारूद उतार दिया। यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि