नई दिल्ली। अगले साल गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड के मुख्य अतिथि इस बार आबूधाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान होंगे। आबूधाबी के शहजादे को दिए गए इस न्यौते के कई मायने भी निकाले जारहे हैं। जानकारों की मानें तो एकतरफ जहां इससे अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सुधार की कवायद बताई जा रही है, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ अरब देशों को अपने साथ जोडऩे की कोशिश भी है।