Prime Minister Modi historic decisions have taken a toll on corruption: Raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी के ऐतिहासिक निर्णयों से भ्रष्टाचार पर हुई कड़ी चोट- राजे

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 मई 2017 1:37 PM (IST)
पीएम मोदी के ऐतिहासिक निर्णयों से भ्रष्टाचार पर हुई कड़ी चोट- राजे
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने केन्द्र की एनडीए सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत एक नये रूप में विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में हमारी एक महाशक्ति के रूप में स्थायी पहचान कायम हुई है। गांव, गरीब और किसान के उत्थान के जो प्रयास पिछले तीन साल में हुए उनसे भारत की तस्वीर बदली है। सीएम राजे ने कहा कि विमुद्रीकरण जैसे ऐतिहासिक निर्णय से भ्रष्टाचार पर कड़ी चोट हुई है। बैंकों के एकीकरण तथा जीएसटी कानून जैसे कदमों से भी देश की अर्थव्यवस्था को नई पहचान एवं मजबूती मिली है। साथ ही, उज्ज्वला जैसी योजनाएं गांव के विकास और अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश को जवाबदेह सुशासन दिया है। हाल ही में उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता ने इस सुशासन को स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी छाई है, प्रधानमंत्री मोदी की प्रभावी नीतियों और बेहतरीन आर्थिक प्रबन्धन के चलते भारत ने लगातार आर्थिक वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन की महत्वाकांक्षी जन-धन योजना की सभी ने सराहना की है। केन्द्र सरकार अपने सभी वादों, इरादों और जनता की आशाओं पर पूरी तरह खरी उतरी है।
राजे ने कहा कि सांस्कृतिक, राजनीतिक, रणनीतिक और आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरता हुआ भारत केन्द्र सरकार की तीन साल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अमेरिका, अफगानिस्तान और अन्य देशों के साथ मजबूत होते रिश्तों ने भारत की विश्व पटल पर नई छवि स्थापित की है और पूरी दुनिया हमारा लोहा मान रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई बुलंदियां छुएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement