Prevention committee meeting at 29 november-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कष्ट निवारण समिति की बैठक 29 को

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 5:27 PM (IST)
कष्ट निवारण समिति की बैठक 29 को
भिवानी। स्थानीय पंचायत भवन में 29 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मौके पर रखे गए परिवाद का निपटारा करेंगे और आम नागरिकों की शिकायते सुनेंगे। उपायुक्त पंकज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 परिवाद सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। इनमें पुलिस अधीक्षक से संबंधित दो, बिजली वितरण निगम से संबंधित एक, हुडा संपदा अधिकारी से संबंधित एक, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक से संबंधित एक, जिला समाज कल्याण अधिकारी से संबंधित दो, जनस्वास्थ्य विभाग से एक, सीएम विंडो पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से संबंधित एक, युमना जल सेवा मंड़ल से एक, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त से संबंधित एक तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियों से संबंधित एक-एक लम्बित परिवाद शामिल है। अध्यक्ष के तौर पर शिक्षा मंत्री इन सभी परिवादों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करेगे। 500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement