Advertisement
खट्टर सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लागू हो - अशोक तंवर

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है, प्रदेश में अफरा-तफरी का माहौल है और आए दिन बलात्कार, लूट, हत्याएं जैसी वारदातें हो रही हैं मगर मौजूदा भाजपा सरकार सिवाए अफसरों की बदलियों के और कुछ नहीं कर रही। हरियाणा में भाजपा राज आने के बाद लोग भय के साये में जी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं बची है और यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने राज्यपाल से दोबारा मांग की कि ऐसी निक्कमी सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाये और हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये ताकि प्रदेश में अमन-चैन का माहौल बन सके और जनता बेखौफ अपने घरों से बाहर निकल सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


