राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज से तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर
khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2017 09:21 AM (IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज से पश्चिम बंगाल का तीन दिवसीय
दौरा करेंगे। वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा इस्तेमाल की गई नए सिरे से
तैयार वांडरर कार का अनावरण करने के साथ ही पश्चिम मिदनापुर में दंतन
ग्रामीण मेला-2017 का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति 18 से 20 जनवरी तक पश्चिम
बंगाल के दौरे पर रहेंगे। दौरे में सबसे पहले वह पुरूलिया में झालदा
सत्यभामा विद्यापीठ के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन करेंगे।
राष्ट्रपति
भवन के अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति 18 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची
से पुरूलिया जाएंगे। उसी दिन वह नेताजी रिसर्च ब्यूरो की 60वीं वर्षगांठ
समारोह का उद्घाटन करेंगे और जनवरी 1941 में कोलकाता में अपने महानिष्कर्मण
में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा इस्तेमाल की गई नए सिरे से तैयार
वांडरर कार का अनावरण करेंगे।