khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:26 AM (IST)
बीकानेर में भी मुहर्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभिन्न मोहल्लों में ताजिए बनाए जाने लगे हैं। वैसे तो सभी मुस्लिम मोहल्लों में बेहद आकर्षक ताजि़ए बनाए जाते हैं लेकिन, उस्तों के मोहल्ले का ताजिय़ा अपने आप में खास खूबसूरती लिए होता है। उस्ता बिरादरी अपनी पूरी कला को मुहर्रम मौक़े पर हजऱत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को समर्पित कर देती है। उस्तों का ताजिय़ा देखने से लोग यहां आते हैं। उस्ता कला से बना ताजिय़ा हजऱत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रोज़े की साक्षात् प्रतिकृति नजऱ आता है। सोने का घोल बनाकर उकेरी गई मुसव्विरी इसे अनूठा रूप प्रदान करती है।