Preparations begin for proposed cricket match in Dharamshala, meeting held between district administration and HPCA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धर्मशाला में प्रस्तावित क्रिकेट मैच की तैयारियां शुरू, जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच बैठक आयोजित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 मार्च 2020 7:30 PM (IST)
धर्मशाला में प्रस्तावित क्रिकेट मैच की तैयारियां शुरू, जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच बैठक आयोजित
धर्मशाला। धर्मशाला में 12 मार्च को प्रस्तावित भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच को लेकर तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं इस बाबत शुक्रवार को डीआरडीए के सभागार में उपायुक्त राकेश प्रजापति की अध्यक्षता में जिला प्रशासन तथा एचपीसीए प्रबंधन के बीच एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा तथा यातायात को सुचारू बनाने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है इसके साथ पार्किंग इत्यादि भी उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि आईपीएच तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी पेयजल तथा विद्युत की बेहतर व्यवस्था करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि डे-नाइट मैच होने के कारण स्टेडियम तथा इसके आस-पास स्ट्रीट लाइट इत्यादि की बेहतर व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को आने जाने में किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं हो। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को भी सड़कों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि धर्मशाला तथा स्टेडियम के आसपास स्वच्छता पर भी विशेष बल दिया जाएगा।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार भारत तथा दक्षिण अफ्रीका की टीमें दस मार्च को गगल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी इसके पश्चात एचपीसीए के होटल में रात्रि विश्राम होगा। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को दोनों की टीमें क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेंगी जबकि 12 मार्च को क्रिकेट मैच आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने कहा कि मैच के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया है, खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था बारे भी प्लान तैयार किया गया है। इससे पहले एचपीसीए के सचिव सुमित ने क्रिकेट मैच की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर एसडीएम डाॅ. हरीश गज्जू, एसीटूडीसी डाॅ. मदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement