Advertisement
इंदौर में जारी है 51 लाख पेड़ लगाने की तैयारी

उल्लेखनीय है कि राज्य में इस समय जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में साढ़े पांच करोड़ पौधों लगाने का संकल्प लिया है। यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से शुरू हुआ है और 16 जून को समाप्त होगा। उन्होंने इंदौर में 51 लाख पौधे रोपे जाने के संकल्प की भी सराहना की है। साथ ही प्रदेश की जल संरचनाओं के संरक्षण के साथ उनके आसपास पौधे लगाने का भी आह्वान किया है।
इंदौर को लगातार सात बार देश के सबसे साफ-सुथरे शहर का सम्मान मिल चुका है। स्थानीय लोगों में स्वच्छता को लेकर गजब की जागरूकता है। यहां दिन में दो बार घर-घर जाकर कचरा इकट्ठे किए जाने का सिलसिला शुरू हुआ था। रात में सड़कों पर झाड़ू लगाई जाती है और सूखे तथा गीले कचरे को अलग-अलग किया जाता है। अब तो इस कचरे से खाद भी बन रही है। अब इंदौर एक हरियाली की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


