preparation Save of forest land by Forest Department in mirzapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ढाई हजार एकड़ घोषित वन भूमि को बचाने की तैयारी में वन विभाग

khaskhabar.com: रविवार, 22 जनवरी 2017 12:41 PM (IST)
ढाई हजार एकड़ घोषित वन भूमि को बचाने की तैयारी में वन विभाग
मिर्जापुर। मिर्जापुर वन प्रभाग के सुकृत वन रेंज के लगभग ढाई हजार एकड़ घोषित वन क्षेत्र को बचाने की कवायद अब तेज हो गई है। जनपद न्यायालय से कुछ ही दिन पहले जमीन का मुकदमा हारने के बाद विभाग ने हाईकोर्ट की शरण लेने की योजना तैयार की है। इसके लिए विभागीय अधिकारी, कर्मचारी पत्रावलियों को दुरूस्त करने में जुटे हैं। जिससे वन विभाग की जमीन को न्यायालय के माध्यम से अपने हक में कराकर उसकी वास्तविक स्थिति को बनाए रख सकें। सुकृत वन रेंज के छोतो, हिनौता, जमहवापुर गांवों से सटा हुआ लगभग ढाई हजार एकड़ क्षेत्र वन विभाग के रिकॉर्ड में घोषित वन क्षेत्र है। वर्षों पूर्व वाराणसी के निवासी दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने इस जमीन को अपना होने का दावा करके न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया। वन विभाग और दुर्गा प्रसाद अस्थाना का केस न्यायालय में विचाराधीन रहा। इसके बाद न्यायालय ने फैसला अस्थाना के समर्थन में सुनाया। जनपद न्यायालय से केस हारने के बाद हताश वन विभाग के अधिकारी हाईकोर्ट की शरण लेने की योजना बना रहे हैं। डीएफओ के केके पाण्डेय का कहना है कि मामला वर्षों पुराना है। जिस जमीन को विपक्षी पार्टी अपना बता रही है वह घोषित वन क्षेत्र है। बावजूद साक्ष्य के अभाव में विभाग मुकदमा हार गया। ऐसी स्थिति में जमीन को बचाने के लिए हम हाईकोर्ट जाएंगे।

[@ Exclusive:मौका या मौके की राजनीति! धरती पुत्र मुलायम आ गए धरती पर ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement