preparation of the meeting of the district-level function-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला स्तरीय समारोह के तैयारी की बैठक संपन्न

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2016 6:47 PM (IST)
जिला स्तरीय समारोह के तैयारी की बैठक संपन्न
बाड़मेर। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.विश्नोई की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विश्नोई ने कहा कि सभी विभाग पूर्ण समन्वय रखते हुए समय रहते समस्त तैयारियां सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 13 दिसम्बर को संभाग स्तरीय कार्यक्रम होंगे। विकास प्रदर्शनी एवं जिला विकास पुस्तिका प्रकाशन की जिम्मेदारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की रहेगी। रोजगार मेला जिला रोजगार अधिकारी,नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं महिला कैंसर जागरूकता शिविर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आयोजित करवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में श्रेष्ठ लघु फिल्मों का बड़े प्रोजेक्टर पर प्रदर्शन किया जाएगा। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement