Prem Mohani Gupta given a Ambulance to the Red Cross Society-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रेम मोहनी गुप्ता ने की रैडक्राॅस सोसायटी को एंबुलेंस भेंट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मार्च 2017 11:26 AM (IST)
प्रेम मोहनी गुप्ता ने की रैडक्राॅस सोसायटी को एंबुलेंस भेंट
शिमला। जिला रैडक्राॅस सोसायटी शिमला को प्रेम मोहनी गुप्ता, पुत्री जगदीश चंद्र गुप्ता ने एक एंबुलेंस भेंट की है। जिला रैडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने रैडक्राॅस सोसायटी की ओर से यह भेंट स्वीकार की। उपायुक्त ने प्रेम मोहनी गुप्ता का एंबुलेंस भेंट करने के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद रोगियों को बहुत सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने लोगों से रैडक्राॅस सोसायटी की सहायता के लिए अधिक से अधिक दान की अपील करते हुए कहा कि रैडक्राॅस सोसायटी को दान की गई धनराशि का उपयोग जरूरतमंद एवं पात्र लोगों की मदद के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला रैडक्राॅस सोसायटी द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सोसायटी द्वारा दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला के समीप सराय भवन में क्लाॅथ बैंक की स्थापना की गई है और शीघ्र ही आईजीएमसी में भी ऐसा एक और क्लाॅथ बैंक स्थापित करने की योजना है।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement