इंजेक्शन लगने पर 12 गर्भवती महिलाओं की तबियत बिगड़ी
khaskhabar.com: मंगलवार, 19 जुलाई 2016 4:08 PM (IST)
एक भर्ती महिला की रिश्तेदार संगीता ने बताया कि रात को इंजेक्शन
लगते ही महिलाओं को ठंड लगने लगी। यह समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा इंजेक्शन
लगा दिया गया जिससे महिलाओं की तबियत बिगड़ी।
सिविल सर्जन डॉ. आर के
नीमा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया है कि जो इंजेक्शन लगाए गए थे,
उनकी खाली शीशियों को सुरक्षित रख लिया गया है। अभी यह पता नहीं चल सका है
कि महिलाओं की तबियत कैसे बिगड़ी।