इंजेक्शन लगने पर 12 गर्भवती महिलाओं की तबियत बिगड़ी
khaskhabar.com: मंगलवार, 19 जुलाई 2016 4:08 PM (IST)
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सरकारी अस्पताल के प्रसव वार्ड (मैटरनिटी वार्ड) में भर्ती 12 गर्भवती महिलाओं की तबियत सोमवार रात इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बिगड़ गई। अस्पताल के अधिकारी तबियत बिगडऩे की वजह की जांच कर रहे हैं।
गर्भवती महिलाओं के परिजनों के अनुसार, प्रसव वार्ड में भर्ती 12 महिलाओं को सोमवार की रात को लगभग नौ बजे इंजेक्शन लगाए गए। इसके तुरंत बाद महिलाओं को ठंड लगने लगी, जबकि कुछ को बुखार भी हो गया।