Pregnant women die during treatment in meerut -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अगस्त 2017 6:39 PM (IST)
गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत
ऋतु भार्गव, मेरठ। मेरठ के मेडिकल कॉलेज में बीती रात एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में जमकर उत्पात मचाते हुए डॉक्टरों के साथ मारपीट कर जमकर तोड़फोड़ कर डाली। घटना उस वक्त हुई जब मुजफ्फरनगर से आय़ी मंजू को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने ट्रामा सेंटर में जबरदस्त तोड़फोड़ की। ट्रामा सेंटर में रखा सिलेंडर लेकर आक्रोशित लोगों ने गेट पर मारकर कांच का दरवाजा तोड़ दिया। इतना ही नहीं, रिशेप्शन और ट्रामा में लगे सारे शीशें तोड़ डाले। उत्पात मचा रहे लोगों को जब डाक्टरों और स्टॉफ ने रोकना चाहा तो गुस्साए परिजनों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर डाली। मामला यही खत्म नहीं हुआ हमलावरों के हाथे चढ़े एक डॉक्टर को इतना पीटा गया कि उसका सिर फूट गया और एक मेडिकल कर्मचारी का हाथ तोड़ दिया। स्टॉफ और डाक्टरों ने टॉयलेट में छुपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरे मामले में गुस्साएं डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में कई घंटों तक कामकाज बंद रखा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और कई लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement