Advertisement
प्राण प्रतिष्ठा पर शंखनाद से गूंजा प्रताप गौरव केन्द्र

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों सहित आने वाले पर्यटक भी शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत भक्तिधाम में स्थित गणपति, श्रीनाथजी, द्वारकाधीश, चारभुजा नाथ, एकलिंगजी, सांवलिया जी, चामुंडा माता जी, केसरिया जी, राम दरबार के समक्ष 101 लड्डुओं का विशेष भोग लगाया गया और विशेष आरती की गई।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसिद्ध कलाकार शंकर शर्मा द्वारा बनाए गए छह गुना चार फीट के रामलला के चित्र का भी अनावरण किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारी व पूर्व कुलपति प्रो. बीपी शर्मा, वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट महावीर चपलोत, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के कोषाध्यक्ष अशोक पुरोहित आदि अतिथि थे।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रताप गौरव केन्द्र परिसर को ओम अंकित केसरिया पताकाओं से सजाया गया। शाम को 5100 दीयों की दीपमालिका सजाई गई। कला के अनूठे उदाहरण के रूप में दीयों से राम मंदिर का प्रतिरूप बनाया गया और दीयों से जय श्रीराम भी लिखा गया।
26 से 28 तक रहेगी शुल्क में छूट
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी से 28 जनवरी तक तीन दिन गौरव केन्द्र के दर्शन शुल्क में छूट रहेगी। गौरव केन्द्र के दर्शन 50 रुपये में किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


