Advertisement
राष्ट्रपति ने किया सरकार का प्रशस्तिगान,विपक्ष ने दिखायी बेरूखी

केंद्रीय कक्ष में कई सीटें खाली...
पूर्व के मौकों की विपरीत इस बार संसद के केंद्रीय कक्ष में कई सीटें खाली थी । पहले दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के दौरान सदस्यों को स्थान देने के लिए अतिरिक्त कुर्सियां लगानी पड़ती थी लेकिन इस बार उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही । अभिभाषण के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद अनुपस्थित थे । तृणमूल कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वे एक फरवरी तक सत्र की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह के भी 100 साल पूरे हुए। सरकार का लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास। सरकार के स्वच्छ भारत अभियान से देश में आंदोलन आया। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार गरीबों को एलपीजी मुहैया करा रही है। कालेधन के खिलाफ लडाई में भी सरकार को लोगों का साथ मिला है। सरकार ने लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोडा। 26 करोड जनधन खाते खोले गए। पीएम मुद्रा योजना के तहत 2 लाख करोड बंटे। गरीबों के लिए घर और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था की गई। स्वच्छता के लिए 3 करोड शौचालयों का निर्माण किया गया। 1.5 करोड लोगों को फ्री गैस कनेक्शन दिए गए। ग्राम ज्योति योजना से गांवों का अंधेरा दूर हुआ है। रिकॉर्ड समय में 11 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई। साथ ही गरीबों के लिए पीएम आवास योजना शुरू की गई।
फसल की पैदावार बढी और किसानों को फसल की सही कीमत दिलवाई। खरीफ पैदावार में6 फीसदी की बढोतरी हुई। किसानों को क्रेडिट कार्ड दिए गए। किसानों के लिए बीज और कीटनाशक की वयवस्था की गई। सरकार की योजना से दाल की कीमतें घटी। बेटी बचाओ बेटी पढाओ को सरकार ने मिशन बनाया।
मैटरनिटी लीव को बढाकर 26 हफ्ते किया गया। पहली बार वायुसेना को महिला लडाकू पायलट मिली। वहीं युवाओं की योग्यता बढाने के लिए सरकार ने कई प्रयास किए। युवाओं के कौशल के लिए 24 हजार करोड रुपए खर्च किए गए।
[@ पर्यटकों को आकर्षित करेगी यह घाटी, नेचर से जुड़ सकेंगे पर्यटक]
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



