Advertisement
प्रकाश अंबेडकर का बयान, फडणवीस के जीवन को खतरा

पाटील की पोस्ट में कहा गया, "यदि आप कोरेगांव-भीमा में संख्या कम पाते हैं तो आप गिरीश बापत, देवेंद्र फडणवीस, सुधींद्र कुलकर्णी को काट सकते हैं, मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। ये देश व राज्य को तकलीफ देने वाले कीड़े हैं।"
अंबेडकर ने यहां मीडिया के लोगों से कहा कि यह पोस्ट पुणे जिले के कोरेगांव-भीमा गांव में जातीय दंगे के भड़कने के दिन आई। इसमें नांदेड़ के एक 28 साल के युवक की मौत हो गई।
पाटील बालाजी मोशन पिक्चर्स में सहायक के रूप में कार्य करता है। उसने खुद को एक 'कट्टर शिव सैनिक' व दिवंगत शिव सेना संस्थापक बाल ठाकरे की विचारधारा का अनुयायी बताया है।
अंबेडकर ने 3 जनवरी को महाराष्ट्र बंद का सफल आयोजन किया था। अंबेडकर लगातार भिडे व पुणे के एक दूसरे हिंदुत्व समर्थक नेता मिलिंद एकबोटे को कोरेगांव-भीमा दंगे के लिए निशाना बना रहे हैं और इनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


