Advertisement
जेडीए द्वारा आमजन को प्रदान की जाने वाली ऑनलाईन सेवाओं हेतु निर्धारित मानक प्रक्रिया पर पावर पोईन्ट प्रेजेंटेशन

सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा आदेश में निर्धारित मानक प्रक्रिया मानक प्रक्रिया (एसओपी) समयसीमा व क्रम की पालना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करते हुए कार्य निष्पादन किया जावेगा तथा उपायुक्त / संबंधित अतिरिक्त आयुक्त द्वारा नियमित समीक्षा की जायेगी।
यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा निर्धारित कार्य प्रणाली व समयावधि में कार्यवाही नहीं की जाती है, तो पत्रावली उपायुक्त की प्क् में स्वतः अग्रेषण (auto forward) की व्यवस्था प्रारम्भ की जायेगी। प्रायोगिक रूप से सर्वप्रथम उक्त प्रक्रिया नाम हस्तान्तरण की सेवा के प्रकरणों में लागू की जावेगी एवं तत्पश्चात क्रमिक रूप से अन्य सभी ऑनलाईन सेवाओं में लागू किया जायेगा।
इस व्यवस्था से संबंधित जोन उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी कर्मचारी को अपेक्षित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाकर निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित हो सकेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


