पंचकुला। पिंजौर में कालका विधायक लतिका शर्मा के प्रयासों से बिजली विभाग का खुला दरबार पिंजौर के फारेस्ट काम्प्लेक्स में लगाया गया। शर्मा ने बताया की 66 के वी का सबस्टेशन गॉव नानकपुर और टपरिया में पास हो गया है। जिससे दूँन क्षेत्र में पडऩे वाले गॉव के लोगों को सुविधा मिलेगी और टपरिया से मोरनी और राय पुररानी के लोगों को सुविधा मिलेगी। कालका और पिंजौर क्षेत्र के लोगों की बिजली से सबंधित समस्याओं का समाधान बिजली विभाग के बड़े अफसरों द्वारा किया गया।