Advertisement
हरोआ विधायक के खिलाफ पोस्टरिंग : साजिश या भ्रष्टाचार?

इस पूरे विवाद पर भाजपा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने पोस्टरों में लिखे आरोपों को गंभीरता से लेने की मांग करते हुए कहा कि "तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं है, यह तो उनकी संस्कृति बन चुकी है।"
पोस्टर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने तुरंत पोस्टर हटाने की कोशिश की, जबकि पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह वाकई एक राजनीतिक साजिश है या फिर तृणमूल के अंदरूनी कलह का संकेत? पोस्टर लगाने वालों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन यह मामला पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद जरूर पैदा कर चुका है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


