Poster Released Regarding Provincial Convention-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रांतीय अधिवेशन को लेकर पोस्टर का विमोचन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अप्रैल 2017 6:05 PM (IST)
प्रांतीय अधिवेशन को लेकर पोस्टर का विमोचन
भीलवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से चित्तौड़गढ़ प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। अधिवेशन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के भाग लेने को लेकर भीलवाड़ा में शुक्रवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक रामेश्वर लाल धाकड़ ने इस पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान धाकड़ ने कहा कि अधिवेशन का आयोजन 16 और 17 अप्रेल को उदयपुर में किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि उदयपुर में होने वाले अधिवेशन में 183 प्रखंडों के पंद्रह सौ से अधिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। जिसमें कार्यकर्ताओं को लव जेहाद के खिलाफ संघर्ष, गौ हत्या को रोकने और गौ हत्यारों को सबक सिखाने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement