Postage Stamps to Showcase Development: Special Philatelic Exhibition at Pravasi Rajasthani Diwas 2026-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास की झलक दिखाएंगी डाक टिकटें: प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 में लगेगी विशेष फिलैटली प्रदर्शनी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 3:08 PM (IST)
विकास की झलक दिखाएंगी डाक टिकटें: प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 में लगेगी विशेष फिलैटली प्रदर्शनी
• डाक टिकटों के जरिए राजस्थान की समृद्ध विरासत, कला, संस्कृति और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा





• ‘माई स्टैम्प’ के जरिए विजिटर्स अपनी फोटो वाले खास डाक टिकट भी बनवा सकेंगे








जयपुर । राजस्थान की समृद्ध विरासत को दर्शाने वाली डाक टिकटों से लेकर अपनी फोटो वाले खास डाक टिकट तक, इंडिया पोस्ट प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 में विजिटर्स को एक अनूठा अनुभव देने जा रहा है। प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 के अवसर पर डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट, राजस्थान सर्कल की ओर से 10 दिसंबर को सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में एक खास एक्सपिरियंशियल पवेलियन लगाया जाएगा। यहाँ आने वाले विजिटर्स डाक टिकटों के माध्यम से प्रदेश के इतिहास, कला और संस्कृति को जानने के साथ-साथ पारंपरिक डाक सेवाओं और आधुनिक सुविधाओं का अनुभव कर सकेंगे।
पवेलियन का एक खास आकर्षण फिलैटेलिक गैलरी होगी, जहां राजस्थान से जुड़ी अनूठी डाक टिकटों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 को समर्पित एक विशेष पोस्टल कवर का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
पोस्टल सर्विसेज डायरेक्टर प्रियंका गुप्ता ने कहा कि “एक सदी से भी अधिक समय से भारतीय डाक सेवाओं ने दुनिया भर में बसे प्रवासियों को अपने परिवारों से जोड़े रखा है। समय के साथ डाक सेवाओं में नए बदलाव आए हैं और यह पवेलियन डाक सेवाओं के नए स्वरूप को जानने का अवसर देगा।“
डॉ. मनीषा अरोड़ा, आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग (DoRA) तथा आयुक्त, राजस्थान फाउंडेशन ने बताया, “पवेलियन का एक और खास आकर्षण ‘माई स्टैम्प’ पर्सनलाइज्ड काउंटर होगा। यहां विजिटर्स अपनी फोटो को राजस्थान की थीम और खास डिजाइन वाले डाक टिकटों पर लगवा सकेंगे। इन खास डाक टिकटों की शीट मौके पर ही प्रिंट करके दी जाएगी, जिसे विजिटर्स अपने साथ यादगार के रूप में ले जा सकेंगे। ‘शेयर योर प्राइड थ्रू इंडिया पोस्ट’ नाम से होने वाली एक्टिविटी विजिटर्स को एक नया और खास अनुभव देगी।“
हाथ से चिट्ठी लिखने की पुरानी परंपरा को फिर से जीवंत करने के लिए पवेलियन में ‘पोस्टकार्ड टू होम’ सेक्शन भी होगा। यहां विजिटर्स राजस्थान की विरासत, कला और खूबसूरत जगहों की तस्वीरों वाले पोस्टकार्ड चुन सकेंगे, अपने परिवार और दोस्तों के लिए संदेश लिख सकेंगे और पवेलियन में रखे पारंपरिक लेटर बॉक्स के जरिए पोस्ट भी कर सकेंगे।
पवेलियन में ‘विजन फॉर विकसित राजस्थान’ नाम से एक इंटरैक्टिव सेक्शन भी बनाया जाएगा। इसमें प्रवासी राजस्थानी राजस्थान से जुड़ी अपनी यादें, अनुभव, विचार और सुझाव साझा कर सकेंगे। एक क्रिएटिव राइटिंग वॉल के जरिए विजिटर्स यह भी लिख सकेंगे कि उन्हें राजस्थान पर गर्व क्यों है और वर्ष 2047 तक वे राजस्थान को किस रूप में देखना चाहते हैं। यहां मिले चुनिंदा संदेशों और सुझावों को संकलित कर संबंधित अधिकारियों के सामने रखा जाएगा।
इसके अलावा, पवेलियन में एक फिलैटेलिक काउंटर भी होगा, जहां डाक टिकट, थीम आधारित पोस्टकार्ड, स्टैम्प पैक, मिनिएचर शीट और विशेष फोल्डर उपलब्ध होंगे। एक एक्टिव पोस्टल काउंटर के जरिए विजिटर्स स्पीड पोस्ट बुकिंग जैसी सेवाओं का अनुभव भी ले सकेंगे। वहीं, डिजिटल एक्सपीरियंस जोन के ज़रिये इंडिया पोस्ट के बदलते स्वरूप और “डाकसेवा ऐप” जैसी पहल की जानकारी दी जाएगी। विजिटर्स के लिए एक खास सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा।
प्रवासी राजस्थानी दिवस दुनिया भर में बसे राजस्थानियों को एक मंच पर लाने, मातृभूमि से उनका जुड़ाव गहरा करने और प्रदेश के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने का माध्यम है। भारतीय डाक का यह पवेलियन इस आयोजन में विरासत, यादें और अपनत्व का एक नया रंग जोड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement