Posh ,machines,malfunction, falling, heavily, poor, the official , silence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पॉश मशीनों की खराबी गरीबों पर पड रही भारी, अधिकारी मौन

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 7:28 PM (IST)
पॉश मशीनों की खराबी गरीबों पर पड रही भारी, अधिकारी मौन
टोंक। पॉश मशीनों से होने वाला राशन सामग्री का वितरण मशीने खराब होने से पिछले 2 माह से बंद पडा है जिससे खाद्य सुरक्षा सहित अन्य योजनाओं के पात्र परिवारों में भारी निराशा व्याप्त है। राशन की दुकानों पर सामग्री लेने पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को सामग्री नहीं मिलने के कारण बैरंग वापस लौटना पड रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालपुरा उपखंड क्षेत्र में वर्तमान में लाम्बाहरिसिंह, आंटोली, राजपुरा में एक-एक व डिग्गी, पचेवर व मालपुरा शहर में दो-दो पॉश मशीने पिछले दो माह से खराब पडी है जिसके चलते सार्वजनिक वितरण प्रणाली की इन दुकानों पर रसद सामग्री का वितरण नहीं किया जा रहा है। राशन डीलरों से मामले की जानकारी किए जाने पर सामने आया कि उन्होंने उपखंड अधिकारी, जिला रसद अधिकारी एवं जिला कलक्टर महोदय को सारे मामले से अवगत करवा दिया है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा सका है। रसद सामग्री लेने के लिए वापस लौटने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। राशन डीलरों ने वैकल्पिक व्यवस्थाओं के तौर पर रजिस्टर प्रमाणित करवाने की गुहार लगाई है जिससे उपभोक्ताओं को रसद सामग्री का वितरण किया जा सके परंतु अधिकारियों की अनुमति के अभाव में वे बेबस है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement