poor and farmer are dying from the Cashless transaction system : Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैशलेस ट्रांजेक्शन व्यवस्था से मर रहा है किसान और गरीब : कांग्रेस

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जनवरी 2017 3:28 PM (IST)
कैशलेस ट्रांजेक्शन व्यवस्था से मर रहा है किसान और गरीब : कांग्रेस
उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संपूर्ण भारत में कांग्रेस ने नोटबंदी को लेकर जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। इसे लेकर उदयपुर में भी देहात एवं शहर जिला कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेताओं ने नोटबंदी को प्रधानमंत्री मोदी का तानाशाही आदेश बताया। धरना प्रदर्शन के संयोजक सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई ने कहा की ऑनलाइन कंपनियों को फायदा पहुंचाने के मोदी द्वारा कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं इस व्यवस्था से किसान और गरीब मर रहा है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूर, किसान और छोटे व्यापारियों की दुकानें बंद हो गई हैं। विश्नोई ने कहा कि नोटबंदी के विरोध में महिला कांग्रेस 9 जनवरी को घंटी और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करेगी, साथ ही 11 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस महाप्रदर्शन करेगी।

[@ EXCLUSIVE: पांच राज्यों के चुनाव में आखिर किसके सर होगा ताज?]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement