Pooja for Chhath Maiya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छठ की पूजा करने सैलाब उमड़ा

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 5:22 PM (IST)
छठ की पूजा करने सैलाब उमड़ा
जयपुर। गुरूवार कार्तिक शुक्ल छठ के दिन यूपी एवं बिहार के हजारो श्रद्धालुओं ने स्थानीय ब्रह्मपुरी स्थित पौण्डरिक पार्क में विशेष पूजा अर्चना के साथ छठी का महापर्व श्रद्धा के साथ मनाया। इस अवसर पर चले चार दिवसीय महापर्व के छठ पर्व पर श्रद्धालुओं ने कठिन व्रत का पालन कर सूर्य की पूजा, उपासना की के साथ सूर्य की बहन छठ मैया की निर्जल व्रत धारण कर पूजा की गई और बच्चो के दीर्घायु की कामना की गई। आयोजन प्रवक्ता दिगम्बर सिंह ने बताया की इस बार छठ पर्व कई मायनो में खास है। इस बार पूजा के पहले दिन सूर्य का रवि योग बन रहा है। इस अवधि में रवि पूजा करने से सूर्यदेव भक्तो की हर मनोकामना पूरी करते है। यह महासंयोग 34 साल बाद बना है। सूर्य की महादशा से पीड़ित व्यक्ति यदि इस महासंयोग में सूर्य पूजा करे तो सभी तरह की परेशानियों, बाधाओं से मुक्त हो जाता है और मनवांछित फल एवं मनोकामनाऐं पूर्ण होकर सभी ग्रह दशाए अनुकूल हो जाती है। परिवार एवं समाज में प्रेम - भाईचारा बढ़ जाता है एवं आपसी विवाद, ग्रह कलह आदि मिट जाते है। छठ महापर्व के अवसर पर देश - विदेश से आये ख्यातिनाम कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां पेश की। मनोज यादव, सुनील यादव, बिलछेन महतो, राजू मुरिया की प्रस्तुति सुनकर उपस्थित हजारो भक्तगण भक्तिरस में डूब कर देर रात तक डटे रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement