politics is going on in the samjwadi family ! How campaign will succes?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाजवादी परिवार में ही चल रही सियासत ! कैसे होगा चुनाव प्रचार ?

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 08:57 AM (IST)
समाजवादी परिवार में ही चल रही सियासत ! कैसे होगा चुनाव प्रचार ?
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में पिछले 24 घंटे में जिस तरह की बातें यादव कुनबे में कही गई हैं उसका चुनाव पर क्या असर होगा यह तो चुनाव के बाद पता चलेगा। लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता संशय में हैं। कल अखिलेश और मुलायम के साथ साथ शिवपाल ने भी शब्दो के बाण चलाये थे। अखिलेश ने कहा कि मैं अकेले ही निकलूंगा चुनाव प्रचार में कोई साथ आये या ना आये। बचपन में अपना नाम टिप्पू खुद ही रखा था। फिर मुलायम सिंह का प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अखिलेश के चेहरे को चुनावी चेहरा नहीं बताना और भाई शिवपाल को ही यूपी में सर्वे सर्वा कहना। तुरन्त बाद शिवपाल द्वारा अखिलेश को कहना की बचपन में भला कोई अपना नाम कैसे रख सकता है?

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement