Police will poor children happiness Diwali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस गरीब बच्चों के देगी खुशियों की दिवाली

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 7:47 PM (IST)
पुलिस गरीब बच्चों के देगी खुशियों की दिवाली
जालंधर। दिवाली के त्यौहार को मनाने के लिए लोग लोग हजारों लाखों का खर्च करेंगे । इस सब के बीच बहुत से ऐसे लोग भी होंगे जिनके पास इस त्यौहार को मनाने के लिए पैसे नहीं हैं । ऐसे ही लोगों ख़ास तौर पर बच्चों के लिए जालंधर पुलिस ने एक पहल करते हुए शहर में चार ऐसे जगहों पर बक्से रखे हैं जहां लोग सबसे ज्यादा खरीददारी करते हैं । आज जालंधर की पटाखा मार्किट में " खुशियों की दिवाली " के नाम से ऐसे ही एक डब्बे को जालंधर के पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने रखा । उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि वह अपनी खरीददारी में से कुछ सामान यहां डालें ताकि ये सामान दिवाली वाले दिन उन लोगों और बच्चों को देकर उनके साथ दिवाली मनायी जाए । इस कार्यक्रम का मकसद यह है कि समाज में वह बच्चे और लोग उस वक्त दूसरों की तरफ न देखें जब सारा शहर दिवाली मना रहा हो । उन्होंने लोगों से अपील की इन बक्सों में पटाखे ,मिठाइयां और बाकी सामान इन डब्बों में डाले । यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement