Police registered case against 44 people, 8 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस ने 44 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस, 8 गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 7:34 PM (IST)
पुलिस ने 44 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस, 8 गिरफ्तार
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के सकरा रामपुर गांव में सुबह दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षो द्वारा दी गयी तहरीर पर चौवालीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आठ आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर तमाम धाराओ में चालान कर दिया। आपको बता दें कि उक्त गाव में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर लड़की की शिकायत करने के चलते शादी टूटने का आरोप लगाने के बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो जाने के कारण जमकर लाठी डंडा चला था। मारपीट की इस घटना में एक किशोरी सहित लोग घायल हो गए थे जिसमे दो की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहा पर इलाज चल रहा है।घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुचे कोतवाल डीएन उपाध्याय ने आठ लोगो को मौके से गिरफ्तार कर लिया।घटना के बाद दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर तमाम आरोप लगाते हुए तहरीर दिये।पुलिस राजमनि की तहरीर पर उन्नीस लोगो के खिलाफ एंव दूसरे पक्ष के पप्पू निषाद की तहरीर पर पच्चीस लोगो के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504, 452आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आठ लोगो को जेल भेज दिया। [@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement