भीलवाड़ा। पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई शुरू की है।। शहर की पुलिस अब तक चोरी की करीब 241 बाइक बरामद कर चुकी है। शुक्रवार को प्रताप नगर थाना पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद 23 बाइक और बरामद की हैं। प्रतापनगर थाना प्रभारी नवनीत व्यास ने कहा कि पूर्व में गिरफ्तार नन्दा वैष्णव व उदा गुर्जर का रिमांड लिया गया था। इनके मास्टर माइन्ड घीसू गुर्जर को सुभाष नगर थाने से दस्तियाब किया। इन तीनों से पूछताछ में इन्होंने 23 बाइक की और जानकारी दी। इन सभी बाइक को बरामद कर लिया गया है। व्यास ने यह भी कहा कि पहले इनसे 81 बाइक बरामद की जा चुकी हैं। आरोपियों ने ये बाइक अजमेर, चित्तौडग़ढ़, ब्यावर, नसीराबाद, राजसमन्द व भीलवाड़ा सिटी से चोरी की हैं।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :बेबुनियाद आरोपों पर टाटा सन्स ने सायरस मिस्त्री को लताडा