Police raid, arrested on hookah bar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हुक्का बार पर पुलिस का छापा, संचालक गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 09:11 AM (IST)
हुक्का बार पर पुलिस का छापा, संचालक गिरफ्तार
भीलवाड़ा। शहर में संचालित हुक्का बार पर पुलिस कार्रवाई निरंतर जारी है। सोमवार देर शाम को भी कोतवाली पुलिस ने शास्त्रीनगर स्थित कॉफी विथ लवि पर छापा मारकर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से हुक्का उपकरण भी जब्त किए हैं। भीलवाड़ा शहर में अब तक पुलिस आधा दर्जन से ज्यादा हुक्का बार पर कार्रवाई कर चुकी है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बरदी चन्द्र गुर्जर ने कहा कि मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर डीएसपी राजेंद्र त्यागी के नेतृत्व में शास्त्रीनगर स्थित कॉफी विथ लवि पर छापा मारा। मौके पर तीन-चार युवक हुक्का पीते मिले। इस पर मौके से हुक्का उपकरण जब्त कर संचालक मलाण निवासी ओमप्रकाश पुत्र मिश्रीलाल लखारा को गिरफ्तार कर लिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement