Police on patrol, cool Thieves steal Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस गश्त पर, चोर चोरी में मस्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 4:02 PM (IST)
पुलिस गश्त पर, चोर चोरी में मस्त
प्रतापनगर थाना के बापु नगर में स्थित संत कंवरराम मंदिर में सुबह 9.30 बजे चोर घुसे और सौ ग्राम वजनी चांदी का छत्र चुरा ले गये। सिंधी समाज के कृपाल दास लखानी ने कहा कि 6 दिन पूर्व भी इसी कॉलोनी में स्थित झूलेलाल मंदिर से चोर नकदी व सामान चुरा ले गये थे। यहीं पास ही स्थित संत करण राम मन्दिर से भी चोरों ने सामान चुरा लिया। वहीं पुलिस कंट्रोल कुछ ही दूर रामविलास-मथुरालाल एण्ड संस (काबरा की दुकान) के पहले माले पर लगी खिडक़ी तोडक़र बीती देर रात चोरों ने दुकान में प्रवेश किया। चोरों ने इस दुकान से 10 से 12 हजार रुपए के नोट व सिक्के और इतनी ही राशि के ड्राईफूड चुरा लिये। इतना ही नहीं चोरों ने दुकान में लगे 12 में से 5 सीसी टीवी कैमरों को भी तोड़ दिया।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement