Police officer beaten a doctor in hospital, arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 13, 2025 1:24 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

पुलिस वाले ने डाॅक्टर को पीटा, गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 4:26 PM (IST)
पुलिस वाले ने डाॅक्टर को पीटा, गिरफ्तार
चंबा। चंबा के क्षेत्रीय हस्पताल में डियूटी पर तैनात एक डॉक्टर की पुलिस वाले ने पिटाई कर डाली। मामले को बिगड़ता देख पुलिस वालों ने उक्त आरोपी पुलिस वाले को गिरफ्तार कर लिया। इस हरकत को देखते स्वास्थ्य प्रशासन के साथ लोगों में भारी रोष है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि कल सांय आंखों रोग के विशेषज्ञ डॉ आदित्य कश्यप अपनी आपात्कालीन डियूटी पर तैनात थे। तभी एक जितेन्द्र कुमार युवक जोकि पुलिस में कार्यरत है एक रोगी को लेकर आया जिसकी उन्होंने नेत्र जांच की। जांच के बाद उक्त व्यक्ति ने आंखों रोग के विशेषज्ञ डॉ आदित्य कश्यप से कहा कि उन्होंने रिपोर्ट नेगटिव बनाई है जिसके चलते वह कभी सरकारी नोकरी नही कर सकता है। नहीं कर सकेगा। इसके बाद उसने दूसरी रिपोर्ट बनाने को कहा। डाॅक्टर के मना करने पर जितेन्द्र ने अन्य रोगियों की जांच कर रहे डॉक्टर का गला पकड लिया और हाथापाई करते हुए गाली गलोच करने लगा।


शौर सुनकर लेबर रूम में ड्यूटी कर रहे डॉ अभिनव चड्डा बाहर निकले और दोनों को छुडाया। इस बीच उन्होंने डी.सी.चंबा और अपने एम.एस.तथा पुलिस को फोन पर जानकारी दी। सूचना पर उपायुक्त् तुंरत अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर आरोपी का मैडिकल करने के साथ उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जितेन्द्र को मैडिकल के बाद गिरफ्तार कर लिया। बरहाल इस घटना को देखते स्वास्थ्य प्रशासन हड़ताल पर जाने को तैयार था पर पुलिस की संतोष जनक करवाई को देखते हुए हड़ताल तो स्थगित कर दी है।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement