Police imposed a public court commissionerर-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस कमिश्नर ने लगाया जनता दरबार

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 5:18 PM (IST)
पुलिस कमिश्नर ने लगाया जनता दरबार
जोधपुर । शहर में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए बुधवार को पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ ने जनता दरबार लगाकर आमजन की परेशानी को जाना। तीन चार पुलिस थानों की एक साथ सुनवाई में राठौड़ के सामने ऐसे कई परिवादी आये जिन्हें पुलिस की पहले मदद ही नहीं मिली । जनसुनवाई के जरिये ही सही शहर की असल तस्वीर से रूबरू होना भी जनता के लिए सही साबित होगा । कमिश्नर की जनसुनवाई में लोग शहर की पुलिस को आड़े हाथों ले रही है । विशेष बात ये भी है कि शहर में अपराध जगत में पुलिस का ढीला रवैया भी इस बात के लिए जिम्मेवार है । पुलिस कमिश्नरेट में इससे पहले कई अधिकारीयों ने पुलिस को सडक़ों पर तैनात किया, गश्त बधाई जिससे अपराध पर अंकुश लगा लेकिन व्यवस्थाओं में परिवर्तन के बाद क्राइम का ग्राफ फिर से चरम पर पहुंच गया । अब कमिश्नर देर से ही सही जनता के साथ बैठे है तो इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि अपराध पर अंकुश लगेगा ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement