Police Friend to be made between police and public-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस और जनता के बीच सेतू बनेंगे 'पुलिस मित्र'

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 7:00 PM (IST)
पुलिस और जनता के बीच सेतू बनेंगे 'पुलिस मित्र'
जयपुर। राजधानी जयपुर में अब पुलिस के साथ-साथ 'पुलिस मित्र' भी जनता की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए अब 'पुलिस मित्र' अनूठी भूमिका अदा करेंगे। जी हां, राजधानी जयपुर के रामगंज थाना में शुक्रवार को 'पुलिस मित्र' योजना का शुभारंभ किया गया। एडिश्नल पुलिस आयुक्त लाॅ एंड आर्डर नितिन दीप ब्लग्गन ने इस योजना का शुभारंभ करते हुए पुलिस मित्र बनाए। इस मौके पर डीसीपी नाॅर्थ सत्येंद्र सिंह और नार्थ जिले के सभी पुलिस अधिकारी, सीएलजी मेेम्बर और शंाति समिति के सदस्य मौजूद रहे। जयपुर में शुरू की गई इस योजना के मौके पर एडिश्नल पुलिस आयुक्त नितिन दीप ब्लग्गन ने सभी पुलिस मित्रों को आईडी कार्ड और कैप वितरित की।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया था कि पुलिस बल और जनता के बीच की खाई को कम करने की जरूरत है। इसी से प्रेरित होकर जयपुर पुलिस ने राजधानी में पुलिस मित्र योजना को शुरू एक अनूठा कदम उठाया है,जिसकी शुरूआत कमिश्नरेट के नाॅर्थ जिले से की गई है।
बनाए गए 'पुलिस मित्र' अब जनता और पुलिस के बीच सेतू का कार्य करेंगे। पुलिस मित्र में उन्हीं लोगों को शामिल किया गया है जिनकी छवि बेदाग है। यह पुलिस मित्र सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में जनता के साथ पुलिस की भी मदद करेंगे। साथ ही नशे की लत से लोगों को छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। खास बात यह है कि समाज में शंाति बहाल हो सके इसके लिए ये मित्र पुलिस को भी अपने सुझाव देंगे।
देखा जाए तो पुलिस मित्र बनाए जाने के बाद जहां आमजन में पुलिस के प्रति होने वाला डर दूर होगा, साथ ही पुलिस का मुखबीर तंत्र भी मजबूत होगा। पुलिस मित्रों के जरिए खाकी भी अपराध और अपराधियों पर अपना शिंकजा कस सकेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement