police force deployed in Chomu between two communities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चौमूं में दो समुदायों के बीच पथराव, पुलिस बल तैनात

khaskhabar.com: रविवार, 24 मार्च 2019 5:27 PM (IST)
चौमूं में दो समुदायों के बीच पथराव, पुलिस बल तैनात
जयपुर। हिंदू नववर्ष समारोह समिति के तत्वावधान में निकाली जा रही रैली के लिए चौमूं में रविवार को गणेश निमंत्रण का कार्यक्रम की पैदल रैली में एक कार्यकर्ता का दूसरे समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों समुदायों के बीच पथराव हो गया। माहौल बिगड़ता देखकर इलाके में दहशत फैल गई और दुकानें बंद कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़े की स्थिति पर काबू पाया और मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि चौमूं कस्बे में हिंदू नववर्ष समारोह समिति 5 अप्रैल को भगवा वाहन रैली और हिंदू समागत का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए रविवार को गणेश निमंत्रण का कार्यक्रम रखा गया था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्राचीन गढग़णेश मंदिर में निमंत्रण देकर पैदल रैली में शामिल कार्यकर्ता वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मीनाथजी का चौक होकर आमलिया में गंगामाता मंदिर की तरफ जाते समय पठानों के के मोहल्ले के पास दूसरे समुदाय के लोगों ने रैली व डीजे का विरोध जताते हुए रोक लिया। इसी बात को लेकर दोनों समूदायों के लोग आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और किसी ने पत्थर से डीजे की पिकअप गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। लाठी-पत्थर लेकर सड़कों पर लोगों को उतरे देखकर गुस्साएं दोनों पक्षों ने झगड़े के दौरान एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में 3 पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसी बीच रैली के साथ चल रहे चौमूं थानाप्रभारी और उच्चाधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए दोनों समुदायों को अलग करने की कोशिश की। अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया। इससे पुलिस ने मामला गंभीर होने से पहले ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। घटना के बाद व्यापारियों ने कस्बे में दुकानें बंद कर दी। सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह व एसीपी चौमूं फूलचंद मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों समुदायों के लोगों को समझाईश कर दूर किया। मौके पर तनाब की स्थिति होने के चलते पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement