Advertisement
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को पुलिस ने नहीं दी प्रदर्शन की परमिशन, युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए पार्टी आज करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

अनुमति रद्द होने पर पार्टी ने सरकार को घेरते हुए कहा : "हम पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से छात्रों और युवाओं के हक की आवाज उठाना चाहते थे। इससे पहले दिल्ली, पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे देश के कई बड़े शहरों में पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए गए हैं, जहां कानून-व्यवस्था की कोई समस्या खड़ी नहीं हुई। राजस्थान में छात्रों, अभिभावकों और बेरोजगार युवाओं की वाजिब आवाज को दमनकारी नीति से दबाया जा रहा है।"
आज होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, आगे की रणनीति का होगा खुलासा
शहीद स्मारक का कार्यक्रम रद्द होने के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी की राजस्थान इकाई ने रविवार (14 जून) को एक आपातकालीन प्रेस वार्ता (Press Conference) बुलाई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका मुख्य रूप से संबोधित करेंगे।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस वार्ता के दौरान पेपर लीक और शिक्षा माफिया के खिलाफ उनकी आगामी प्रदेशव्यापी रणनीति और कानूनी विकल्पों का ऐलान किया जाएगा। दूसरी ओर, पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस बात को लेकर सतर्क हैं कि कहीं प्रदर्शनकारी बिना अनुमति के भी स्मारक पर जुटने का प्रयास न करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


