Police constable commit poisoned himself in MP -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:29 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गलत मैसेज से दुखी होकर पुलिस आरक्षक ने खाया जहर

khaskhabar.com:
गलत मैसेज से दुखी होकर पुलिस आरक्षक ने खाया जहर
रतलाम। एमपी के रतलाम में पुलिस आरक्षक ने वाट्सएप पर परिवार को गलत मैसेज जाने से दुखी होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान जीआरपी डीएसपी, टीआई भी पहुंचे। तहसीलदार ने आरक्षक के कथन भी लिए। फिलहाल आरक्षक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रायसेन में पदस्थ उमेश (29) पिता महेश शर्मा निवासी होशंगाबाद ने जीआरपी बैरक में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जीआरपी डीएसपी डीएस चौहान ने बताया कि सिंहस्थ के मद्देनजर 14 सदस्यीय दल के रतलाम रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी लगी हुई है, उसमें उमेश भी शामिल है। जांच में उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बताया कि परिजन को वाट्सएप पर गलत मैसेज जाने के बाद वह काफी दुखी हो गया था, उससे धोखे में यह मैसेज चला गया था। इसके कारण उसने यह कदम उठाया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement