Police boarded the jet handle the deepak arora Immigration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस के हत्थे चढ़ा जेट इमीग्रेशन वाला दीपक अरोड़ा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 8:16 PM (IST)
पुलिस के हत्थे चढ़ा जेट इमीग्रेशन वाला दीपक अरोड़ा
मोहाली। चार साल पहले मोहाली में जेट इमीग्रेशन कंपनी के नाम से विदेश भेजने का काम करने वाला दीपक अरोड़ा आखिर मोहाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना फेज एक के एसएचओ जेपी सिंह ने बताया कि दीपक को अमृतसर से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपक को मोहाली अदालत में पेश करने के बाद कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार दीपक पर अकेले थाना फेज एक में एक सौ 11 एफआईआर दर्ज हैं और ये वांटेड होने के साथ पीओ भी है। आरोपी के खिलाफ 2012 के दौरान अधिकतर मामले दर्ज किए गए थे और पत्नी भी इसके साथ मामले में सह आरोपी थी। जो काफी समय जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आ चुकी है। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement