Police boarded smuggler of Azamgarh handle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आजमगढ़ का तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2017 8:00 PM (IST)
आजमगढ़ का तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे
कानपुर। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एसएसपी के निर्देश पर तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। इस अभियान के तहत चकेरी पुलिस ने आजमगढ़ के तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए एसएसपी आकाश कुलहरि ने मातहत पुलिस कर्मियों को मादक पदार्थ, अवैध शराब व अपराधियों की धरपकड़ किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी को देखते हुए शनिवार रात चकेरी के अहिरवां चौकी इंचार्ज राज कुमार सिंह को सूचना मिली कि शहर में आजमगढ़ का तस्कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ की डिलीवरी देने आ रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने टीम के साथ जाल बिझाते हुए जीटी रोड किनारे से आजमगढ़ के सूरज कुमार को दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से दो किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में पकड़े गए तस्कर से जानकारी मिली है वह यहां पर नौबस्ता इलाके में रहकर ढाबों पर आने वाले ट्रक चालकों व क्लीनरों के साथ इलाके में गांजा सप्लाई करता था। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement