khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 6:57 PM (IST)
फरीदकोट। पुलिस ने मोस्ट वांटेड खतरनाक गैंगस्टर जर्मनजीत सिंह को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। जो जेल में बंद नामी गैंगस्टर के इशारे पर काम किया करता था। आरोपी लोगों को डरा धमका कर वसूली करने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक टाटा सफारी भी बरामद की है। गाड़ी से पुलिस ने एक देसी कट्टा 12 बोर और 15 जिन्दा कारतूस, एक कट्टा 315 बोर और 12 जिन्दा कारतूस, सात जिन्दा कारतूस 7.62 एमएम, 6 कारतूस 38 बोर रिवाल्वर, एक 12 बोर डबल बैरल गन, एक तेजधार कापा और एक किरच बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।