जयपुर । माणक चौक थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ डकैत गिरोह के पांच जनों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जौहरी बाजार में शोरूम में डकैती की साजिश रच रहे थे। पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि गिर तार अपराधी मोह मद मोहसिन निवासी गली न. 1 हनीस भाई का मकान, मक्का हटवाड़ा मस्जिद वाली गली, शकुर अली निवासी मीणा की ढाणी बगरू कच्ची बस्ती हाल शाहजहा कबाड़ी का मकान वेलकम होटल के पीछे हसनपुरा, मोह मद नूर आलम निवासी गांव मकनाहा थाना बनवनकी जिला कटिहार बिहार हाल मकान न. 443 महनत नगर हटवाड़ा, मोह मद अफजल निवासी म.न. 303 विजयनगर लक्ष्मी भट्टे के पीछे आगरा रोड, मोहम्मद सुमन उर्फ राशिद निवासी गांव गोपालपुर थाना बाराशाद जिला कलकत्ता पश्चिम बंगाल हाल मीणा की ढाणी बगरू कच्ची बस्ती है। इनके कब्जे से एक देशी रिवाल्वर दो जिन्दा कारतूस, तीन चाकू, एक गुप्ती, मिर्च पाउण्डर, तीन रस्सियां, बेसबाल का डण्डा, दो नकब, एक ऑटो रिक्शा बरामद किए गए है। पुलिस उपायुक्त उत्तर अंशुमन भौमियां ने बताया कि गिर तार अपराधियों को जयपुर में जौहरी बाजार में डकैती डालने की योजना बनाते हुए को जलेब चौक से गिर तार किया है। गिर तारशुदा आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो बताया कि दो सौ फीट बायपास, सिरसी रोड, दादी की फाटक, भांकरोटा, महला के पास पेट्रोल पंप पर, झोटवाड़ा में दिल्ली बायपास रोड, माली की कोठी आगरा रोड पर, सांगानेर पुलिया के पास, बगरू कस्बे में, सदर थाना क्षेत्र गणपति नगर में, बेगस रोड झोटवाड़ा में, दादी के फाटक पुलिया के पास व रेल्वे गोदाम के पास मुरलीपुरा, सांगानेर से लगातार 7-8 महीने से सोने-चांदी, नगदी, मोबाइल फोन, पर्स, तांबा, पीतल, एल्यूमिनियम, लोहा की चोरी करना स्वीकार किया है। ये आरोपी रात्रि के समय योजना बनाकर चोरी नकबजनी करना एवं दिन में सूने मकानों की रैकी कर रात्रि में वारदात करते थे।गिर तार करने में माणक चौक थानाधिकारी चेनाराम बेडा, एएसआई हरिसिंह, हैड कांस्टेबल अशोक सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार, असद, मोह मद इस्लाम, नन्दकिशोर, ओमपाल, झाबरमल एवं प्रकाश की भूमिका सराहनीय रही हैै।