जालधंर। पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो एटीएम लूटने और चोरी की वारदातों को अंजाम देने का काम करता था। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को दो कारों, पांच मोटर साईकिल छह एलसीडी सहि धारधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरायखास गांव का रहने वाला करन कुमार एक कम्पनी जो बैंक के एटीएम में पैसे भरने का काम करता था व पेशे से इंजिनियर यह शख्स आज उस वक्त अपने दो साथियों के साथ पुलिस के हाथे चढ़ गया जब यह लोग एक एटीएम को लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा