Police arrested 45 people in various cases-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलग-अलग मामलों में पुलिस 45 को किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 29 सितम्बर 2025 8:19 PM (IST)
अलग-अलग मामलों में पुलिस 45 को किया गिरफ्तार
-घंटाघर से एसडीएम कोर्ट तक परेड निकालते हुए पुलिस ने किया पेश टोंक। टोंक पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वो के खिलाफ चलाये गये अभियान में जिले भर से 45 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 26 लोगों को टोंक शहर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 26 लोगों को तो सोमवार शाम को घंटाघर से एसडीएम कोर्ट तक परेड निकालते हुए ले हुए। जहां उन्हें एसडीएम के सामने पेश किया गया। अन्य को भी अपने अपने क्षेत्र के कोर्ट में पेश किया गया है। इस दौरान भरी पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। टोंक डीएसपी राजेश विद्यार्थी, कोतवाल भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह गिरफ्तारी की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशानुसार टोंक डीएसपी राजेश विद्यार्थी के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली, पुरानी टोक, सदर, मेहन्दवास थाना द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन करके की है। इन 26 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार
शादाब पुत्र श्री निजामुद्दीन अन्सारी निवासी धन्नातलाई, आशु उर्फ आशाराम पुत्र राधे गुर्जर निवासी पीपरवाला थाना नैनवां जिला बूंदी, सोयब पुत्र मोहम्मद शरीफ अन्सारी निवासी धन्नातलाई, राजेश पुत्र रामचन्द्र मेहरा निवासी कीरो का कुआँ छावनी बाईपास टोंक, साजिल उर्फ अतिक पुत्र रियासत निवासी आदमपुर थाना भोजपुरा जिला मुरादाबाद यूपी, अभिजित पुत्र बनवारी लाल बैरवा निवासी करीमपुरा थाना मेहन्दवास, अजीत सिंह पुत्र बनवारी लाल बैरवा निवासी करीमपुरा थाना मेहन्दवास , हीरालाल पुत्र लक्ष्मण कीर निवासी राधाबल्लभपुरा थाना मेहन्दवास, शानू सैनी पुत्र नन्दकिशोर माली निवासी राजमहल थाना दूनी, महेद्र मीणा पुत्र छगनलाल मीणा निवासी राधाबल्लभपुरा थाना मेहन्दवास, मुकेश गुर्जर पुत्र गोकुल गुर्जर निवासी मोडियाला थाना मेहन्दवास, मुशर्रफ पुत्र जफर जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी गडडा पहाडिया टोंक हाल जिन्नती की मस्जिद के पास बहीर टोंक थाना कोतवाली टोंक अब्दुल वहिद उर्फ मोहम्मद आसिफ पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी बावडी चौराहा टोंक हाल किरायेदार जामा मस्जिद के पास, दरगाह के सामने बहीर, वाहिद अली पुत्र स्व. एजाज अली निवासी नोशे मिया का पुल टोंक, इकबाल पुत्र कल्लू खां लुहार निवासी लहन थाना मेहन्दवास, मनीष नायक पुत्र अशोक कुमार निवासी बजाज नगर ब्रज विहार टोंक, अभिषेक पुत्र रामफुल गुर्जर निवासी कंकाली माता मन्दिर के पास टोंक, खुशीराम पुत्र सुखलाल जाट निवासी मोहम्मदगढ थाना उनियारा, मुमताज अली पुत्र अजमल अली निवासी जामा मस्जिद के पास बहीर टोंक, रामधन पुत्र बौद्ध गुर्जर निवासी नयाँगाव लाम्बा थाना डिग्गी, राहुल पुत्र पप्पुलाल यादव निवासी धोल्लाखेडा थाना सदर टोंक, लोकेश पुत्र रामनाथ कीर निवासी छावनी थाना पुरानी टोंक, विकाश पुत्र राजाराम माली निवासी धोल्लाखेडा थाना सदर टोंक, धर्मराज पुत्र प्रभुलाल बैरवा निवासी पीपल्या थाना देई जिला बूंदी, राहुल पुत्र सोहनलाल राव निवासी नांगलबोरा पुलिस थाना झोटवाडा जयपुर,नईम पुत्र प्यारे मियाँ निवासी अरब साहब का बाग तालकटोरा थाना कोतवाली टोक को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement